बिलासपुर

न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने वाले मुख्य आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना 15 नवंबर 2025 की है, जब थाना तखतपुर के एक SC/ST एक्ट के आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी), बिलासपुर में पेश किया जा रहा था। इसी दौरान अमृत डहरिया और उसके साथियों ने एकराय होकर न्यायालय परिसर में भारी हंगामा किया। आरोपियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय एवं न्यायालयीन कार्य में बाधा पहुंचाई। साथ ही, पुलिस कर्मियों को अश्लील गालियां देते हुए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।

 

इस मामले में प्राप्त लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

 

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया (उम्र 28 वर्ष, निवासी बेलसरी, तखतपुर) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शासकीय एवं न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button