लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पूरे सेवा भाव के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले क्लबों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। समारोह में रीजन चेयरपर्सन और शपथ अधिकारी लायन अमन होरा ने नई कार्यकारिणी को निष्ठापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
गरिमापूर्ण सांस्कृतिक व पारंपरिक शुरुआत
समारोह की शुरुआत याशिका छाबड़ा के मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद लायन उत्तम उपाध्याय द्वारा ध्वज स्थापना की गई, तथा लायन सुबोध नेमा और लायन प्रकाश जोशी ने ध्वज वंदना का वाचन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. एल. सी. मंढरीया ने नेत्र रोगों और उनके आधुनिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। मंच का सफल संचालन लायन ममता साहू एवं शायरा बानो ने संयुक्त रूप से किया।
नई कार्यकारिणी (वर्ष 2026-27) ने संभाली जिम्मेदारी
शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल हैं:
अध्यक्ष: एमजेएफ लायन डॉ. अवनीश त्रिपाठीउ पाध्यक्ष: लायन उत्तम अग्रवाल (प्रथम), लायन नरेंद्र साहू (द्वितीय), लायन गणेश साहू व लायन सुषमा तम्बोली (तृतीय) सचिव व सहसचिव: लायन नरेंद्र साहू, लायन ममता साहू (सचिव) एवं लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन संतोष अचारी (सहसचिव) कोषाध्यक्ष व सहकोषाध्यक्ष: लायन उत्तम अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) एवं लायन कृष्णा रायकर, लायन संतोष निषाद (सहकोषाध्यक्ष) महत्वपूर्ण विंग्स: लायन सुबोध नेमा (एडमिनिस्ट्रेटर), लायन विद्या गोवर्धन व एमजेएफ लायन डॉ. लव श्रीवास्तव (मेम्बरशिप चेयरपर्सन), लायन उत्तम उपाध्याय (मीडिया प्रभारी व मार्केटिंग)।
इसके साथ ही LCIF कोआर्डिनेटर, सर्विस चेयरपर्सन, टेल ट्विटर, टेमर, डायरेक्टर्स और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में लायन सत्यपाल सिंह, जाग्रति जयसवाल, सोनू आचारी सहित अन्य सभी मनोनीत सदस्यों ने भी समाज सेवा का संकल्प लेते हुए पदभार ग्रहण किया।



