हर रात अधेरे में सरगांव , दिन में मनमाने बिजली की मार,
हर रात अधेरे में सरगांव , दिन में मनमाने बिजली की मार,
सरगांव:*
नगर पंचायत सरगांव में बिजली विभाग की लापरवाही अब केवल अव्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आम नागरिकों की जान पर भी भारी पड़ सकती है। हर रात 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहना, उपभोक्ताओं के फोन का जवाब न मिलना, एक वर्ष से मीटर रीडिंग लंबित रहने के कारण मनमाने बिजली बिल भेजना और अब सरगांव-पथरिया मुख्य मार्ग पर 11 केवी विद्युत लाइन के ब्रेक होकर सड़क की ओर झुक चुके खंभे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सरगांव-पथरिया मार्ग पर लगे 33 केवी लाइन के सीमेंट पोलों में दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। कई खंभे सड़क की ओर खतरनाक ढंग से झुक गए हैं। यह मार्ग दिनभर भारी वाहनों, दोपहिया और राहगीरों से व्यस्त रहता है। बारिश के मौसम में यदि यह खंभा या विद्युत लाइन कभी भी धराशायी होती है तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसके बावजूद बिजली विभाग ने अब तक इन्हें बदलने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। नगरवासियों का आरोप है कि बारिश शुरू होते ही पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। कई बार 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार फोन करते हैं, लेकिन अधिकांश समय फोन तक नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।



