Uncategorized

उस्लापुर कम्पोजिट मदिरा दुकान में बड़ा खेल! बोतल से 25% शराब कम मिलने का आरोप, जिम्मेदारों ने बॉटलिंग कंपनी पर फोड़ा ठीकरा

उस्लापुर कम्पोजिट मदिरा दुकान में बड़ा खेल! बोतल से 25% शराब कम मिलने का आरोप, जिम्मेदारों ने बॉटलिंग कंपनी पर फोड़ा ठीकरा

बिलासपुर। उस्लापुर स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में निर्धारित मात्रा से करीब 25 प्रतिशत कम शराब होने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राहकों को कम भरी बोतलें पूरी कीमत पर बेची जा रही हैं। जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो दुकान प्रबंधन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बोतलें बॉटलिंग कंपनी से ही कम मात्रा में भरकर आ रही हैं। दुकान में मौजूद इंचार्ज गणेश प्रसाद कश्यप ने भी स्वीकार किया कि संबंधित बॉटलिंग कंपनी से ऐसी ही बोतलें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। अब इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि अधिकारियों को पहले से जानकारी थी कि बोतलों में निर्धारित मात्रा से कम शराब है, तो ऐसी शराब की बिक्री पर तत्काल रोक क्यों नहीं लगाई गई? यदि बिक्री की अनुमति दी गई, तो क्या ग्राहकों से भी कम मात्रा के हिसाब से कम कीमत वसूली गई? और यदि बॉटलिंग कंपनी से ही कम भराव वाली बोतलें आई थीं, तो उन्हें वापस भेजने के बजाय पूरी कीमत पर बेचने की अनुमति किसने दी? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वास्तव में बॉटलिंग कंपनी से ही कम भरी बोतलें आई थीं या फिर बीच में ही शराब निकालकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था? यदि ऐसा हुआ है तो यह उपभोक्ताओं के साथ सीधी धोखाधड़ी और राजस्व से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। अब निगाहें आबकारी विभाग और राज्य के आबकारी मंत्री पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल उपभोक्ताओं के साथ छल नहीं बल्कि आबकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button