Uncategorized
सुकमा: राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक, 33% महिला आरक्षण के लिए 21 जुलाई को संसद घेराव का ऐलान
सुकमा: राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक, 33% महिला आरक्षण के लिए 21 जुलाई को संसद घेराव का ऐलान

जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में रविवार को महिला कांग्रेस द्वारा “33 प्रतिशत महिला आरक्षण अभियान” के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती तूलिका कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राजीव भवन पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात बैठक का शुभारंभ किया गया।

