General

भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ(इंटक,बालको) द्वारा लगातार पिछले लगभग 35वर्षों से बालको प्रबंधन के सहयोग से बालको नगर के रामलीला मैदान में सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन

भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ(इंटक,बालको) द्वारा लगातार पिछले लगभग 35वर्षों से बालको प्रबंधन के सहयोग से बालको नगर के रामलीला मैदान में सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन के सातवें दिन दिनाँक 21अक्टूबर को शाम 7 बजे रामलीला मैदान पर बालको पॉवर प्लांट से डिप्युटी सी ई ओ आशुतोष द्विवेदी जी व पॉवर विभाग के अन्य सम्मानीय अधिकारीगण,गैरेज विभाग से कामेश्वर राव जी व स्टोर विभाग से परमेश्वर यादव जी के कर कमलों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आशुतोष द्विवेदी जी ने इस विराट आयोजन के लिए बालको इंटक की सराहना की,इस दौरान उपस्थित अन्य अधिकारियों के द्वारा भी आयोजन की सराहना कि गई।बालको इंटक महासचिव जयप्रकाश यादव ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और सभी आमजनों से इस आयोजन का आनंद उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन  रमेश जांगिड़ द्वारा किया गया।दरअसल पिछले लगभग 35वर्षों से बालको इंटक द्वारा बालको प्रबंधन के सौजन्य से इस रामलीला व दशहरा उत्सव का अनवरत सफल आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन से बालको नगर व आस पास के आमजनों को श्रीराम जी के पावन जीवन के विभीन्न महत्वपूर्ण पहलुओं और आदर्शों को जानने का मौका मिलता है।


नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ होकर यह दशहरा के दिन भव्य आतिशबाजी व रावण दहन के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस पूरे नवरात्रि व दशहरा के दौरान बालको नगर में जबरदस्त उत्साह व उल्लास का वातावरण रहता है। कार्यक्रम में इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी जयपाल सिंह ,नामदेव, लहरे, कश्यप, विमलेश साव, अनिल जाटवर ,नितिन चंदेल, यशवंत लदेर , गणपति बैरागी, संजय श्रीवास, देवेंद्र वर्मा, तमेश, देवेंद्र यादव, संदीप सिंह ,रोहित नामदेव, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, कमलेश ,प्रदीप ,मनोज अनंत, विजय सिंह ठाकुर, पारस यादव, राकेश यादव, शैलू ,चीकू ,अरविंद साहू ,शैलेश सिंह सोमवंशी, गिरधारी बरेट ,शंभू नाथ कुशवाहा, मुकेश यादव, रूद्र प्रसाद तिवारी ,मनीष जोशी, राम गोविंद बरेठ ,सुनील सिंह ,दिलीप सिंह ,विजय वर्मा ,संतोष काटले, सजीवन यादव महिला शक्ति लता, संगीता, सुमंतरीन बाई ,रेखा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×