ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर चोरी और चोरी के प्रयास के 5 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल खोज निकाला…
ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर चोरी और चोरी के प्रयास के 5 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल खोज निकाला…
0 पकड़े गए सभी 5 आरोपी रतनपुर क्षेत्र के रहवासी और बताए जा रहे पुराने खुरापात
बिलासपुर/ आखिरकार रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के सहयोग से बेलतरा ग्रामीण बैंक की दीवार में सेंधमारी कर चोरी व चोरी के प्रयास में एटीएम को तोड़ने के मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के दूसरे दिन 4 जुलाई को बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोर 3-4 जुलाई की दरम्यानी रात बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगा बैंक का राउटर और स्टेबलाइजर कोरी कर ले गए, चोरों ने गैंती और टंगिया से बैंक के लॉकर और एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया।
रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर संदेही सुमेश कश्यप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों—सूरज कुमार विश्वकर्मा, नवीन कुमार बैसवाड़े, खिकराम खैरवार और प्रकाश यादव—के साथ मिलकर वारदात करने की बात कबूल कर ली, पकड़े गए सभी आरोपी रतनपुर क्षेत्र के निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी का राउटर, स्टेबलाइजर, वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक, दीवार व एटीएम तोड़ने वाले धारदार लोहे के औजार बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



