Uncategorized

*सहकारी सप्ताह दिवस: पैजनियां शाला परिसर में लगाए गए पौधे*

*सहकारी सप्ताह दिवस: पैजनियां शाला परिसर में लगाए गए पौधे*

*तखतपुर.* सहकारी सप्ताह दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पैजनियां स्थित शासकीय पूर्व-माध्यमिक शाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक श्रवण कश्यप एवं विद्यालय के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर श्रवण कश्यप ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, औषधियां तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मिल सके।

विद्यालय परिसर में पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button