Uncategorized

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सात सड़कों के लिए 56 करोड़ की अधिक की राशि किए मंजूर..

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सात सड़कों के लिए 56 करोड़ की अधिक की राशि किए मंजूर..

लोरमी-12 जुलाई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीण अंचल की सात सड़कों के लिए लोकनिर्माण विभाग से 56 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति प्रदान किया है। लोक निर्माण विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल कार्य जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

अरुण साव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में यह सड़क सीधा लोरमी विधानसभा से जिला को जोड़कर वाली सड़क है,यह सडक व्यसायीक एवं किसानो के लिए वरदान साबित होंगी। भाजपा सरकार ग्रामीण अंचल के विकास के लिए लगातार बजट में प्रावधान रखें है। जिसके तहत स्वीकृति प्रदान किया गया है। आने वाले दिनों क्षेत्र के सभी सड़क चकाचक नजर आयेंगे।मिली जानकारी के अनुसार लोकनिर्माण विभाग से प्रशासकीय स्वीकृत कर मुख्य मार्ग करनकापा से परसाकापा तक मार्ग निर्माण कार्य सात किमी1260.35 लाख,ग्राम कुम्हरौली से हरनाचाका मार्ग का निर्माण कार्य 4 कि.मी.952.53 लाख, मुख्य जिला मार्ग मनोहरपुर से हाईस्कूल – फुलवारी खुर्द तक मार्ग निर्माण कार्य 5 किमी 748.87 लाख, डिंडौरी से फुलवारी तक मार्ग निर्माण कार्य 4.5 कि.मी.715.97 लाख, सूरजपुरा से उमरिया मार्ग निर्माण पुल पुलिया सहित 5 कि.मी. 850.94 लाख, औराबांधा केनाल मार्ग 2कि.मी. 581.21 लाख, मोहनपुर-कुटेलाटोला-पीथमपुर मार्ग निर्माण में पुल पुलिया सहित 4.5 कि.मी. 504.99 लाख कुल 56 करोड़ से अधिक की राशि मंजूरी किया गया हैं।निर्माण कार्य स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button