Uncategorized

11.520 बल्क लीटर अवैध मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

11.520 बल्क लीटर अवैध मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

लगरा – 25 जुलाई ग्राम लगरा में आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आबकारी विभाग की टीम के द्वारा ग्राम लगरा, थाना फास्टरपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी जलहरण चंद्राकर, पिता कांशीराम चंद्राकर, निवासी ग्राम लगरा के संज्ञान एवं आधिपत्य से 64 नग पाव देशी मदिरा (कुल 11.520 बल्क लीटर) बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक विवेचना उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन अथवा विक्रय संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल आबकारी विभाग को जानकारी दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button