टॉप न्यूज़

नेलनसनार में यातायात जागरूकता रथ पहुंचा, सड़क सुरक्षा संदेश के साथ बच्चों और नागरिकों में उत्साह भरा जनजागरण कार्यक्रम

यातायात जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, नेलसनार में यातायात जागरूकता रथ के आगमन के साथ एक भव्य, जीवंत एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को जन-आंदोलन का स्वरूप देना रहा।
कार्यक्रम में जुम्बा नृत्य, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विविध खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खेल और मनोरंजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

आयोजन में थाना प्रभारी नेलसनार अश्वनी सिन्हा, विद्यालय के प्राचार्य, रोड सेफ्टी सेल से अवध सिन्हा, रेडक्रॉस से नरवेद, महिला एवं बाल विकास विभाग से विकास तामो, शिक्षकगण, जनसामान्य, थाना स्टाफ, यातायात स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच प्रमिला कडियम एवं उपसरपंच किशोर नाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरपंच प्रमिला कडियम ने कहा—यातायात जागरूकता का संदेश ग्राम सभा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर परिवार सुरक्षित रहे।
वहीं उपसरपंच किशोर नाग ने कहा—ग्राम सभा के जरिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।कार्यक्रम के दौरान— रोड सेफ्टी सेल के अवध सिन्हा ने यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता तथा सुरक्षित वाहन संचालन पर व्यावहारिक जानकारी देते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी कई जिंदगियाँ बचा सकती है।थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि “सड़क और इंटरनेट—दोनों जगह सतर्कता आज की सबसे बड़ी जरूरत है।महिला एवं बाल विकास विभाग के विकास तामो ने महिलाओं से संबंधित कानूनों, अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
रेडक्रॉस प्रतिनिधि नरवेद ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानवता का श्रेष्ठ कार्य बताया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को खेल सामग्री एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जुम्बा नृत्य के दौरान बच्चों में दिखा उत्साह यह दर्शाता है कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से दी गई जागरूकता अधिक प्रभावी और स्थायी होती है।
यह संपूर्ण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं यातायात नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू के नेतृत्व में जिले में संचालित यातायात जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मूल संदेश स्पष्ट रहा— सड़क पर सावधानी, जीवन की सुरक्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button