कोरबा

प्रेस क्लब हरदीबाजार में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

हरदीबाजार : – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब भवन हरदीबाजार में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर ,राष्ट्र गान गाया गया। सर्वप्रथम प्रेस क्लब के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, मां सरस्वती व वीर जवानों का पूजा अर्चना कर देश के वीर शहिदों के शौर्य साहस को याद कर जयघोष किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक डॉ विजय राठौर, अध्यक्ष बाबूराम राठौर, प्रेस क्लब के विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव राजाराम राठौर, कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,आमंत्रित सदस्य नवल मसीह, अमर शहीद विद्यालय के संस्था प्रमुख हरिशंकर पटेल, महेंद्र राठौर, दिलीप राठौर, रामबिहारी राठौर, हरनारायण सोनी, दिनेश वाजपेई सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button